Better future for children : रायपुर । राजधानी रायपुर के भाटागाँव स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में अभिभावकों के लिए  प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इसमें अभिभावकों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रबुद्धजनों ने भी हिस्सा लिया । बच्चों के व्यक्तित्व, भावनात्मक विकास और पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य था । इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी संस्था प्रोग्रेसिव युटिलाइजेशन ऑफ रिसर्च एंड इकोनॉमिक्स (प्योर ) द्वारा किया गया ।

Better future for children :  मुख्य वक्ता स्थानीय गुडविल्स अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्यजीत साहू ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनका सकारात्मक और संवेदनशील पालन -पोषण ज़रूरी है । डॉ. साहू ने कहा कि बच्चों का विकास केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उनके साथ बने भावनात्मक संबंध, संवाद, विश्वास और पारिवारिक वातावरण से भी निर्धारित होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर माता-पिता के सामने अपने  बच्चों को अनुशासित करने के साथ-साथ उनकी भावनाओं, जिज्ञासाओं और स्वतंत्र सोच को समझने की चुनौती है।

Better future for children :  प्रशिक्षण के दौरान सकारात्मक पालन-पोषण, बच्चों की बातों को सुनने और समझने , उनके साथ प्रभावी संवाद, उनकी भावनात्मक सुरक्षा  तथा अभिभावकों और बच्चों के बीच स्वस्थ संबंध जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों के साथ संवादात्मक गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया गया कि माता-पिता का व्यवहार बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण को किस प्रकार प्रभावित करता है।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी संस्था प्योर की अध्यक्ष स्वाति देवांगन ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और अपनी संस्था की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत परिवार से होती है ।कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट संतोष ठाकुर सहित  सुनील शर्मा,  सूरज दुबे और डॉ. संगीता कौशिक ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई ।


   इस अवसर पर आचार्य रितेश्वरानंद अवधूत, के. पी. सिंह, कमलेश चंद्र, होनेशा ठाकुर, संस्कृति सिंह, जिज्ञासा साहू, श्रेया ठाकुर एवं गुलशन मानसरोवर सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप स्कूल की प्राचार्य श्रीमती भारती ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों के लिए अधिक संवेदनशील, संवादपूर्ण और सहयोगी पारिवारिक वातावरण विकसित करने का संकल्प लिया ।
                                         

Previous articleCrops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
Next articleSim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here