India-WI ODI Series : गुवाहाटी। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के 405 रनों के विशाल स्कोर को छोटा साबित कर दिया और 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे दोहरा शतक(223) जड़ा और नाबाद लौटे।
India-WI ODI Series : वेस्टइंडीज के 405 रनों की चुनौती का सामना करने भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 95 गेंदों पर 101 रन बनाए। इसी के साथ वह वनडे में 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने 29 रनों का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ भी नाबाद लौटे। उन्होंने 31 रन बनाए। इस तरह भारत ने 43.3 ओवर्स में 406 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।
India-WI ODI Series : इससे पहले वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 405 रन बनाए। रनों के इस विशाल स्कोर में वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों जान कैंपवेल, शाई होप और अमिर जंगू का शतक शामिल था। भारत ने इतने विशाल स्कोर भी छोटा साबित कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखते हुए 6 ओवर्स रहते हुए मैच जीत लिया। इसी के साथ सीरीज भी अपने नाम कर लिया।

