Asian Games 2026 : नई दिल्ली। एशियन गेम्स टी20 क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड मेडल है। भारतीय मेंस टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया। भारत ने पाकिस्तान को 212 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन वह 193 रन ही बना सका।
Asian Games 2026 : भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 68 रन और तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन उनकी 96 रन की पारी भी पाकिस्तान के काम ना आ सकी। आखिरी ओवर में शिवम् दुबे ने नवाज को पवेलियन भेज दिया। इस समय तीन गेंद फेंकी जानी थी। इस तरह नवाज चार रन से शतक बनाने से चूक गए।
भारत ने जीता 19वां गोल्ड
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। अब मेंस टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं। यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।
.
नवाज ने पाकिस्तान को संभाला
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पाकिस्तान के 3 विकेट केवल 39 के स्कोर पर गिर गए थे। उसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने मिलकर 87 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया और उसके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। शिवम दुबे ने 15वें ओवर में सैम अयूब को आउट कर टीम इंडिया को वापसी का मौका दिया। वहीं से पाकिस्तान टीम का डाउनफॉल शुरू हो गया. हालांकि हसन नवाज आखिरी ओवर तक टिके रहे, जिन्होंने 96 रन की पारी खेली।

