• ब्रिज से 5 फीट आगे ब्रिज को जोड़ने की तैयारी
• जून 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
People’s demand from Railway: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बिलासपुर मंडल स्टेशन और उसलापुर रेलवे स्टेशन में दूसरी लाईन के लिए काम जोरों पर शुरू हो गया है। उसलापुर स्टेशन के पीछे साईं नगर कॉलोनी में 6 फीट की बाउंड्री विरोध किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने रेलवे स्टेशन आने,-जाने के लिए 2 फीट जगह छोड़ने मांग की है।
People’s demand from Railway: वार्ड क्रमांक 3 उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे बसे साईं नगर कॉलोनीवासियों ने रेलवे की 6 फीट की बाउंड्री का विरोध किया है। कॉलोनी वासियों ने रेलवे से लोगों के आने-जाने के लिए 2 फीट रास्ता छोड़ने की मांग की है। कॉलोनी के लोगों ने पूर्व में भी इसका विरोध किया था और रास्ता देने की मांग को लेकर डीआरएम को पत्र भी दिया था। वार्ड पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र टंडन ने भी कॉलोनी से आने जाने के लिए लोगों की मांग समर्थन करते हुए डीआरएम को पत्र लिखा था। इससे पानी की निकासी और नाली की समस्या भी बढ़ेगी। वर्तमान में कॉलोनी के नाली का पानी उसी नाली में जा रहा था, जहां से रेलवे बाउंड्री का निर्माण करने जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने बाउंड्री का विरोध नहीं किया ना, ही आगे करने की कोई योजना है बल्कि उनकी मांग है, कि आने जाने के लिए रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करे, जो सीधे स्टेशन को कॉलोनी से जोड़े रखे।
29 मीटर लंबा नया फुट ओवरब्रिज निर्माण
उसलापुर रेलवे स्टेशन में दूसरी लाइन जाने के लिए रोड के साथ ही टिकिट घर निर्माण, बोर और लाइट की समुचित व्यवस्था पहले से ही हो चुकी है। अब प्लेटफार्म नंबर 2-3 से दूसरी लाइन में जाने के लिए 29 मीटर लंबे नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साल 2027 जून तक कार्य पूरा कर चालू करने की बात कही जा रही है। ज्ञात रहे कि पूर्व में प्लेटफार्म नंबर 1 से सीधे 2-3 से होते हुए दूसरी लाइन में आने के लिए एक ब्रिज पहले से ही बना हुआ है। इस दूसरे ब्रिज का निर्माण हो जाने से आने वाले दिनों में यात्रियों को लाभ मिलेगा।
जंक्शन में सौंदर्यीकरण का काम जोरों पर
बिलासपुर जंक्शन में भी प्लेटफार्म 4 और 5 में आने-जाने के लिए ब्रिज को आगे बढ़ाते हुए प्लेटफार्म 9 और 10 का काम तेजी से चल रहा है। ये हेमूनगर कॉलोनी से लगा हुआ बन रहा है। आने वाले दिनों में इसके बन जाने से प्लेटफार्म नंबर 1 पर दबाव कम हो जाएगा और गाड़ियां सीधे जाने लगेंगी। वर्तमान में बिलासपुर स्टेशन की सौंदर्यीकरण का काम जोरों पर चल रहा है। बीच में ये काम कुछ माह, बरसात की वजह से बंद हो गया था।
सातवीं रेल लाइन बदलेगी
उसलापुर रेलवे स्टेशन की दूसरी लाइन में रेलवे की बनी सातवीं रेल लाइन को उखाड़कर नए तरीके से
करने की योजना है। रेलवे की यह सातवीं लाइन बहुत पुरानी और जर्जर बताई गई है। इस जर्जर रेल लाइन को उखाड़कर नई रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसे जनवरी 2027 में ही पूरा कर ट्रायल में लिया जाएगा और जून 2027 तक विधिवत चालू कर लदया जाएगा।
प्लेटफार्म 1 में दबाव होगा कम
उसलापुर रेलवे स्टेशन में कटनी रूट की सभी रेल गाड़ियां जो दुर्ग और रायपुर होकर चलती है, उन सभी गाड़ियों को उसलापुर में ही रोकने की योजना बन गई है। अभी भी सभी गाड़ियों बिलासपुर न जाकर उसलापुर में ही रुकती है। उसलापुर की कोल साइडिंग को घुटकू स्थानांतरित कर दिया गया है। सातवीं लाइन के बनते ही आने और जाने के लिए इस प्लेटफार्म का उपयोग किया जाएगा। इसके बनने के बाद से प्लेटफार्म नंबर 1 में दबाव कम हो जाएगा और आसानी से रेलगाड़ियां आ- जा सकेंगी।

