Govardhan Puja Holiday : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पहले इस दिन को ऐच्छिक अवकाश की सूची में रखा गया था। अब शासन ने अधिसूचना में संशोधन कर इसे सामान्य अवकाश में बदल दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के मुताबिक, 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026, सोमवार का दिन ऐच्छिक अवकाश के रूप में दर्ज था। यह सूची के क्रमांक 50 पर शामिल था।
छुट्टियों की सूची संशोधित
राज्य शासन ने अब पुराने आदेश में संशोधन करते हुए गोवर्धन पूजा के अवकाश की श्रेणी बदल दी है। इसके बाद 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश रहेगा। फैसले के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर को संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश रहेगा।

