Raipur police : रायपुर। राजधानी रायपुर में आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खंगालने और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू हुई है। इस त्योहारी सीजन में जिला अब तक 14 गुंडे-बदमाशों को तीन से चार महीने के लिए छह जिलों की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, 16 अन्य बदमाशों पर भी जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी है।
आम लोगों के लिए सुरक्षा एहतियात
पुलिस की कार्रवाई के दायरे में ऐसे आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ मारपीट जैसे सामान्य मामलों के अलावा हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और त्योहारी सीजन में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इन पर हुई कार्रवाई
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जिला बदर की कार्रवाई के दायरे में जिन बदमाशों पर कार्रवाई हुई है उनमें गुढ़ियारी: अविनाश कोसले, विनेश तूरकाने
मौदहापारा: मुस्कान रात्रे,टिकरापारा: राजकुमार उर्फ वेतन साहू, मोहम्मद गनी, महेश उर्फ महेशू, मोनिका सचदेव खमतराई: हेमंत साहे, डीडी नगर: ओम दुबे, सन्नी ध्रुव उरला: विकास उर्फ भीम उर्फ रावण, सिविल लाइन: दिलकश अली, खम्हारडीह: रफीक खान उर्फ भुरू और पंडरी: गोकूल नंदन साहू शामिल हैं16 अन्य बदमाशों पर भी कार्रवाई की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की नजर अब उन 16 अन्य संदिग्ध आदतन अपराधियों पर है, जिनके खिलाफ जिला बदर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। यदि यह कार्रवाई पूरी होती है, तो राजधानी में जिला बदर की अब तक की बड़ी कार्रवाई होगी।

