सूरजपुर। Arrival of summer : जिले में गर्मी की शुरुआत होते ही गन्ने के रस की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। सूरजपुर अंबिकापुर मार्ग में रेणुका नदी के तट पर हर वर्ष की तरह इस बार भी गन्ने का रस निकालने वालों की दुकानें सज गई हैं, जहां राहगीर और यात्री रुककर ठंडे-ताजे गन्ने के रस का आनंद ले रहे हैं।

Arrival of summer :   इन दुकानों पर शुद्ध, ताजा और मौके पर निकाला गया गन्ने का रस लोगों को खासा पसंद आ रहा है। तेज धूप में यात्रा कर रहे लोगों के लिए यह रस न केवल ताजगी देता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है। यही कारण है कि सुबह से लेकर शाम तक यहां ग्राहकों की निरंतर आवाजाही बनी रहती है।

Arrival of summer :   गन्ने की फसल मुख्य रूप से पचिरा, कुरवां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होती है। करीब 25 से 30 किसान और छोटे व्यापारी सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकान लगाकर सीधे उपज का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय का साधन मिल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रेणुका नदी तट पर गन्ने के रस की दुकानें अब गर्मी के मौसम की पहचान बन चुकी हैं। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

Previous articleCG News: रायपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित
Next articlePunishable misconduct:  वन सचिव को फोन पर दी गालियां, मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here