नई दिल्ली। Assembly Elections 2026:  चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में मदतान दो चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी पांचों विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। सभी राज्यों में अप्रैल महीने में चुनाव होंगे और मतगणना 4 मई को होगी। 

मतदान की तारीखें

असम: में मतदान की तारीख: 9 अप्रैल
मतगणना: 4 मई
केरल: 9 अप्रैल (एक चरण)
पुडुचेरी: मतदान की तारीख: 9 अप्रैल
तमिलनाडु: मतदान की तारीख: 23 अप्रैल
मतगणना: 4 मई
पश्चिम बंगाल
पहला चरण: 23 अप्रैल
दूसरा चरण: 29 अप्रैल
मतगणना: 4 मई

Assembly Elections 2026:  असम में मतदान एक चरण में होगा। मतदान की तिथि गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 है। मतगणना 4 मई 2026 को होगी। केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और मतगणना सभी अन्य राज्यों के साथ उसी दिन — 4 मई 2026 को — होगी। पुदुच्चेरी में भी असम और केरल के साथ-साथ मतदान कराया जाएगा।  मतदान की तिथि 9 अप्रैल है और मतगणना 4 मई 2026 को होगी। तमिलनाडु — सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान और मतगणना 4 मई 2026 को होगी। पश्चिम बंगाल — सभी 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को, और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा और दोनों चरणों की मतगणना 4 मई 2026 को एक साथ होगी।

Previous articleCG News : मक्के की खेती के नाम सरकारी योजना का लाभ लेकर अफीम उगा रहा था किसान, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here