जशपुर। Big accident: कल देर रात जशपुर जिले के बगीचा थाना के ग्राम जुरूडांड में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने विसर्जन जुलूस को रौंद दिया , जिसमें तीन लोग की मृत्यु हो गयी वहीं 23 लोगों के घायल हो गए।  घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है।

Big accident:  इस हादसे के बाद बोलेरो चालक  भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद  एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम जुरुडांड के चरईडांड स्टेट हाइवे पर विसर्जन जुलूस में अचानक एक तेज रफ्तार बोलेरो  घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Big accident:  बोलेरो की चपेट में आने से अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), खिरोवती यादव (32 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। इन घायलों में  देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Previous articleNature Disaster: बलरामपुर जिले में बांध टूटा, सास-बहू की मौत, दो बच्चों सहित 4 लापता लोगों की तलाश जारी
Next articleNature disaster: बांध टूटने से बहे दो और लोगों के शव बरामद, अब तक 4 की मौत, 3 अभी भी लापता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here