
बिलासपुर। Bilaspur Crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां कोनी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की सब्बल से वार कर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात 10 दिसंबर की रात हुई और घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Bilaspur Crime : ग्राम लोफंदी निवासी संतोषी केंवट (30) की शादी तखतपुर के खपरी निवासी जितेंद्र केंवट से करीब 6–7 साल पहले हुई थी। दंपत्ति की 5 साल की बेटी है। गर्भवती होने के कारण संतोषी पिछले दो महीने से मायके लोफंदी में रह रही थी। लेकिन पति जितेंद्र को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उनके बीच लगातार विवाद होते रहते थे।
Bilaspur Crime : घटना वाली रात पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। रात करीब 12:30 बजे विवाद बढ़ा और गुस्से में जितेंद्र ने सब्बल उठाकर संतोषी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










