रायपुर। BJP elections: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 15 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बाकी जिलों की घोषणा कल होने की संभावना है। पार्टी के ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें रायपुर शहर के नए जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग बनाए गए हैं। इसकी घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की है।
BJP elections: रमेश ठाकुर को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और वर्तमान विधायक सुनील सोनी का करीबी माना जाता है। इसी के साथ बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत 15 जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
नए भाजपा जिला अध्यक्ष
रायपुर शहर – रमेश ठाकुर
रायपुर ग्रामीण – श्याम नारंग
भिलाई जिला – पुरूषोतम देवांगन
दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक
बीजापुर जिला – घासीराम नाग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला – लालजी यादव
सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी
मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी
रायगढ़ जिला भाजपा – अरुणधर दिवान
बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल
मोहला-मानपुर जिला – नम्रता सिंह
कांकेर जिला – महेश जैन
जशपुर जिला – भरत सिंह
कोरबा जिला भाजपा – मनोज शर्मा
बालोद जिला भाजपा – चेमन देशमुख