अब सदस्यता अभियान को नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों की तैयारी से जोड़ा, कार्यकर्ताओं में जोश 

अजय गुप्ता 

सूरजपुर। BJP set an example of success: भाजपा का इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है और सूरजपुर जिले में पार्टी नेतृत्व ने इसे आगामी नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों की अपनी तैयारी से जोड़ दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अपनी चुनावी रणनीति का जलवा विधानसभा चुनावों में दिखा चुके हैं।अब इन चुनावों में फतह हासिल करने की तैयारी है।

BJP set an example of success: भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे जोश के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने में लगे हुए हैं। कुछ माह बाद  होने वाले नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों में इस अभियान की सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मौका पाने का अवसर श उपलब्ध करा सकती है। यह बात पार्टी कार्यकर्ता बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में देख-समझ चुके हैं। डेढ़ महीने तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान के बाद बूथ से लेकर जिले तक के पदाधिकारियो के चुनाव होंगे। सत्ता में भाजपा के होने से कार्यकर्ताओं की पदों पर बैठने की लालसा भी बढ़ गई है। उन्हें ये चुनाव नए अवसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के भीतर यह विचार उनमें यूं  ही नहीं आया है बल्कि जिलाध्यक्ष के रूप में बाबूलाल अग्रवाल ने विधानसभा चुनावों में इसका उदाहरण पेश करके पार्टी के लोगों में यह विचार भर दिया कि पहले संगठन को आगे बढ़ाओ और उसके बाद खुद के आगे  बढ़ने का रास्ता अपने आप खुलता जाएगा। विधानसभा  चुनावों में टिकट का फैसला इसी आधार पर हुआ। उन्हें अवसर मिला जो पार्टी में आगे बढ़कर काम कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों  में सदस्यता अभियान को लेकर इस सोच की ऊर्जा दिखाई पड़ रही है।

BJP set an example of success: जिले में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है। यहां तीनों विधायक और सांसद भाजपा से हैं। जिले में भाजपा को मजबूत बनाने में जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की रणनीति सफल रही है । उन्होंने भाजपा की जिले में जब कमान संभाली थी तो यहां कांग्रेस का बोलबाला था । ऐसे समय में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया। देखा गया कि उन्हें विरोधियों के साथ अपनों का भी काफी विरोध झेलना पड़ा मगर वे इन सब में नहीं पड़े और पार्टी को संगठित करने में लगे रहे।  अपनी रणनीति के मुताबिक उन्होंने पार्टी को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनांदोलन के लिए खड़ा कर दिया और सरकार की विफलताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे। यही वजह रही कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा  जमाया और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

BJP set an example of success: भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप वे बाबूलाल अग्रवाल ने अपने चार साल के कार्यकाल में संगठन में जहां नए लोगों को मौका दिया तो वही पुराने कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क बनाए रखे और उनमें ऊर्जा का संचार करने का काम बखूबी करते रहे, जिसकी तारीफ भी होती रही। पार्टी के शीर्ष नेताओं में उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में देखा गया है और जब उनका जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा होने जा रहा है तो उन्हें सरकार में किसी महत्वपूर्ण पद पर बैठाया जा सकता है।

BJP set an example of success: जिले में अभी भी वे लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता के साथ खड़े रहते हैं।   बाबूलाल अग्रवाल का कार्यकाल सदस्यता अभियान के बाद समाप्त हो जाएगा और जिलाध्यक्ष की बागडोर किसी दूसरे को सौंपी जाएगी। बूथो में स्थानीय समिति के चुनाव के बाद मंडल का गठन किया जाएगा। इसके पश्चात जिला पदाधिकारियों का चयन होगा। भाजपा सत्ता पर आसीन है इसलिए पदाधिकारी बनने की होड़ भी लाजमी है। जिले में 733 बूथ हैं और हर बूथ पर स्थानीय समिति का गठन किया जाना है। भाजपा के पदाधिकारी बताते हैं कि जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को पूरा करने भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा से चुने गए जनप्रतिनिधि भी अभियान को गति देने में जुटे हुए हैं।

Previous articlePatwari caught taking bribe: 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
Next articleKavrdha violence:  छत्तीसगढ़ बंद कराने कांग्रेस नेता सड़कों पर निकले,चैंबर आफ कामर्स से नहीं मिला समर्थन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here