• स्थानीय नेतृत्व और बूथ स्तर की मजबूती पर रहेगा भाजपा का फोकस

सूरजपुर। BJP’s election strategy: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता संगठन में समन्वय स्थापित कर इसे और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती सिर्फ वरिष्ठ नेतृत्व के प्रयासों पर निर्भर नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और समर्पण से संभव होगी।


BJP’s election strategy: आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर मुरली मनोहर सोनी ने चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की रणनीति संगठन के हर कार्यकर्ता को सक्रिय रूप से जोड़ने और जनसंपर्क बढ़ाने पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनानी होगी। साथ ही, नए और युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष स्थान देकर पार्टी की ऊर्जा और शक्ति को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के अपने संकल्प को जनता तक पहुंचाना है।


BJP’s election strategy:  श्री सोनी ने  जोर देकर कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इसके लिए गहन रणनीतिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की रणनीति सिर्फ राजनीतिक प्रचार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद भी स्थापित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को बताएंगे, ताकि लोगों को पार्टी की विकासशील सोच से अवगत कराया जा सके।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिलाएगी जीत
BJP’s election strategy: भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय नेतृत्व को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा,जिससे पार्टी का आधार और अधिक मजबूत हो।उन्होने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और संगठन की मजबूती के बल पर भाजपा नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने सक्रिय रूप से तैयार रहें।

Previous articleElections announced: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू
Next articleMunicipal elections:  निकाय व पंचायत चुनाव कार्यक्रमों पर कांग्रेस को एतराज, कोर्ट जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here