Fourthline desk एक घर में शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गई। यहां दुल्हन की जयमाला डालते समय स्टेज पर अचानक मौत हो गई। दरवाजे पर बरात आई तो खुशी में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए। लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ मातम में बदल गया।
दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में शुक्रवार की रात गांव भदवना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आई थी। बरात दरवाजे पर पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थीं। नाश्ते के बाद जब द्वारपूजा शुरू हुई तो जनातियों की आवाभगत से बराती खुशी से झूम रहे थे। माहौल खुशनुमा था तो दोनों तरफ से हंसी-ठिठोली भी खूब चल रही थी।
चारों तरफ खुशी का माहौल था दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। उधर दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले ही थे। कि तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। ये देख अफरा तफरी मच गईस्टेज के आसपास मौजूद परिजनों ने फौरन दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।










