•संसदीय सचिवों की भी हो सकती है घोषणा
रायपुर। Cabinet expansion: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के 10 अप्रैल को संभावित विस्तार के साथ संसदीय सचिवों के नामों की घोषणा भी हो सकती  है । सामाजिक  संतुलन के हिसाब से बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग के विधायक गजेन्द्र यादव का मंत्री बनना तय हो गया है। इस बीच  भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन  और  भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश रायपुर पहुंच रहे हैं। दोनों नेता 9 अप्रैल को राजधानी रायपुर में पार्टी संगठन की बैठक करेंगे।

Cabinet expansion:  सूत्रों के अनुसार बिलासपुर से विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय हो गया है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान इन दोनों नामों पर सहमति बनी थी। माना जा रहा है कि संगठन और सरकार के बीच अंतिम बातचीत के बाद इन नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अमर अग्रवाल पहले भी वित्त, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन जैसे अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं। वहीं गजेंद्र यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत संघचालक बिसराराम यादव के पुत्र हैं।भाजपा की इस रणनीति के पीछे एक बड़ा सामाजिक समीकरण भी है। पार्टी अग्दरवाल व यादव समाज को जोड़ने की कोशिश में है, जिससे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को साधा जा सके।

Cabinet expansion:  छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्रियों के पद निर्धारित हैं, लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में अटकलें लग रही हैं कि हरियाणा मॉडल अपनाते हुए 14 मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो रायपुर से विधायक पुरंदर मिश्रा, कुरूद के अजय चंद्राकर, और रायपुर पश्चिम के राजेश मूणत में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल  विस्तार के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष और एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की भी ताजपोशी भी की जाएगी। अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

ये बनाए जा सकते हैं संसदीय सचिव

Cabinet expansion: जिन नेताओं को संसदीय सचिव बनाए जाने की चर्चा है। इनमें रायमुनि भगत, चैतराम अटामी, धर्मजीत सिंह, योगेश्वर राजू सिन्हा, भावना बोहरा, गोमती साय, मोतीलाल साहू, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, प्रबोध मिंज, सुशांत शुक्ला, रोहित साहू, रिकेश सेन, नीलकंठ टेकाम, संपत अग्रवाल  और राजेश अग्रवाल शामिल हैं।

Previous articleAnger against cruelty: दरिंदगी पर वकीलों  में गुस्सा, आरोपी का केस नहीं लड़ेंगे फांसी की मांग
Next articleCases against BJP workers withdrawn: छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज 100 से अधिक आपराधिक मामले वापस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here