नारायणपुर। बस्तर संभाग में मतदान के ठीक तीन पहले शनिवार को नक्सलियों ने नारायणपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या कर दी है। 

बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब भाजपा के उपाअध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे कौशलनार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। रतन दुबे परिवहन संघ के जिला अध्यक्ष भी थे। 

हालांकि पुलिस द्वारा इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई मगर इलाके में नक्सली पर्चे में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही गई है। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। 

इससे पहले नक्सलियों ने बीजापुर में मुखबिरी का आरोप लगाते हुए 4 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। वहीं मोहला मानपुर में बिरजु तारम की ह​त्या नक्सलियों ने की थी।

Previous articleआदिवासी देश के पहले और असली मालिक, भाजपा कर रही उनका अपमान – राहुल 
Next articleआरपीएफ  ने स्टेशन में  8 लाख नकद सहित चांदी के आभूषण किए बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here