जांजगीर-चांपा। CG C:rime :  जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में बीती रात एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की निर्ममता से हत्या कर दी, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

CG C:rime :  जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (60 वर्ष) रोज की तरह रात में अपने घर में सोए हुए थे। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें खून से लथपथ बिस्तर पर मृत अवस्था में देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए घर और आसपास से खून के धब्बे तथा खून से सने पैरों के निशान जैसे अहम मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या लूटपाट के उद्देश्य से नहीं की गई, क्योंकि घर में रखी नगदी और सोने के आभूषण सुरक्षित मिले हैं।

CG C:rime : पुलिस को आशंका है कि इस जघन्य वारदात के पीछे संपत्ति विवाद या निजी रंजिश हो सकता है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Previous articlePensioners’ Federation:  छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को नहीं मिली तीन प्रतिशत महँगाई राहत , महासंघ नाराज
Next articleCG Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here