बिलासपुर। CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय के लिए विधि विभाग ने 100 से भी पैनल लायर्स की नियुक्ति की है । इसे पहले महाधिवक्ता के साथ ही 60 विधिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। ये पैनल लायर्स विभिन्न मामलों में सरकार के पक्ष की पैरवी करेंगे।
CG High Court: नवनियुक्त पैनल लायर्स में अनादि शर्मा , अमन ताम्रकार , प्रिय शर्मा , पुर्नेंद्र खिचरिया , कन्हैया यादव, ऋचा पाण्डेय , राजकुमार साहू ,प्राची सिंह, सुरेश टंडन , संदीप यादव , लक्ष्मिन कश्यप, वीरेन्द्र वर्मा, मोनिका राय, साक्षी बाजपेयी , अभिषेक सिंह , लव शर्मा , दीपक सिंह ,नन्द कुमारी कश्यप , पूर्व तिवारी , आकांक्षा वर्मा , अफरोज खान , सौमित्र केशरवानी , विवेक मिश्र , अमित वर्मा , रिषभ चन्द्र , सुश्री अनमोल शर्मा , आशुतोष शुक्ल , प्रांजल शुक्ला, मयूर , वैभव तिवारी , खंडेलवाल , कारण कुमार , अजय कुमारानी , सोनिया कुलदीप , रितिका वर्मा , शुभ्र श्रीवास्तव , रोहन शुक्ल , जय प्रकाश तिवारी , साहिल सिंह , पलक द्विवेदी , के राधिका , डा अरहम सिद्दीकी अनुराग सिंह समेत 105 अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। इनकी नियुक्ति आगामी दो साल के लिए की गई है।









