बिलासपुर। CG News :   कोर्ट में चालान पेश करने और जमानत आवेदन पर कार्रवाई के बदले में रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे प्रधान आरक्षक अनिल साहू को विभागीय जांच में दोषी पाया गया। इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को डिमोट कर आरक्षक बना दिया है।

CG News :  एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनिल साहू को हेड कांस्टेबल से डिमोट कर आरक्षक पद पर भेज दिया गया है, जहां उन्हें अब दो साल तक इसी पद पर कार्य करना होगा। यह मामला नवंबर 2024 में सामने आया था, जब एक पीड़ित ने अनिल साहू का रिश्वत मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर शिकायत की थी।

CG News :  वायरल वीडियो में साहू वाहन को राजसात न करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग करते हुए स्पष्ट नजर आ रहे थे, जबकि सामने वाला व्यक्ति उनसे मोलभाव करता सुनाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने तुरंत जांच शुरू की और अब दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है।

Previous articleCG Crime : तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी, करोड़पति बनने की लालच में तंत्र-मंत्र बना मौतों का कारण
Next articleCG News : बिलासपुर रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, डीआरएम सहित दो अफसरों का तबादला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here