रायपुर। CG politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दबिश के बाद कांग्रेस में रोष व्याप्त है। पार्टी ने 11 मार्च को प्रदेशभर में ईडी और भाजपा का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।
CG politics: ED की कार्रवाई के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ED स्वतंत्र जांच एजेंसी है और सोर्स के आधार पर कार्रवाई कर रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा, और जिसने कुछ गलत नहीं किया, उसे डरने की जरूरत नहीं है।
CG politics: ED की कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, तो भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई करार दे रही है। 11 मार्च को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन से सियासी टकराव और बढ़ सकता है।

