रायपुर। श्रीलंका के अशोक वाटिका से भगवान श्रीराम के भक्त उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या जा रहे हैं। राजधानी रायपुर पहुंचने पर श्रीराम भक्तों का सैलाब चरण पादुका के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ा।

यह यात्रा आठ राज्यों से होकर निकाली जा रही है। इस दौरान रायपुर में शोभायात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जयकारे के पूरा शहर गूंज उठा। श्रीलंका के अशोक वाटिका से अयोध्या तक चरण पादुका शोभायात्रा निकाली जा रही है।

यह शोभायात्रा राम वन गमन परिपथ के रास्ते से होते हुए मध्यप्रदेश जाएगी। प्रभु श्रीराम की ननिहाल के 300 तीर्थ स्थलों से होते हुए यह यात्रा एमपी जाएगी और 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी जहां राम मंदिर में चरण पादुका स्थापित की जाएगी।

Previous articleमेरा स्वागत गुलदस्ते देकर नहीं बच्चों के लिए उपयोगी किताबें देकर करें, शिक्षा का आलोक फैलेगा – रेणुका‌
Next articleसरगुजा में खुलेगी फर्टिलाईजर लैब, किसान करा सकेंगे उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here