रायपुर। Chhand sangrah ka vimochan :  साहित्यिक संस्था नवरंग काव्य मंच द्वारा सिविल लाइन, रायपुर स्थित वृन्दावन सभागार में आयोजित समारोह में स्थानीय कवि राजेश जैन ‘राही’ के छंदों के संग्रह   ‘प्रीत तुम्हारी मधुशाला’ का विमोचन किया गया । इस काव्य -कृति में सुप्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की कृति ‘मधुशाला’ की तर्ज पर कवि ‘राही ‘ द्वारा रचित छंद शामिल हैं । 

Chhand sangrah ka vimochan :    विमोचन समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर,  छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा, रूंगटा स्किल्स  यूनिवर्सिटी के कुलपति  डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, आचार्य रंजन मोड़क और कवयित्री डॉ. नेहा शुक्ला अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Chhand sangrah ka vimochan :  मुख्य वक्ता डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने कृति पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। विगत रविवार, आठ फरवरी को आयोजित विमोचन समारोह में राजेश जैन ‘राही’ ने अपनी काव्य -कृति के छंदों की संगीतबद्ध प्रस्तुति  दी ,  जिसे भरपूर सराहना मिली। श्री तिलक भोगल, श्री धनंजय साहू ने संगत की। मंच संचालन श्रीमती उर्मिला देवी उर्मि और सुश्री प्रियंका उपाध्याय ने किया।

Chhand sangrah ka vimochan : समारोह में  कवयित्री आशा राय नशीने ( राजनांदगाँव ),गायिका अंजनि अग्रवाल , चित्रकार सुश्री सुरभि झंवर तथा संगीतकार तिलक भोगल व बाँसुरी वादक धनंजय साहू और संस्थाओं में बुजुर्गों की चौपाल समाजसेवी ,  युवा संस्था – डू कर्मा फाउंडेशन , नेकी कर फाउंडेशन , हैप्पी हेल्पिंग हैंड्स,  ख़ुशियाँ बाँटे अभियान , कुछ फ़र्ज़ हमारा भी और वैदेही मुस्कान सोशल वेलफेयर सोसायटी को नवरंग समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

Chhand sangrah ka vimochan : इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में श्रीमती शिवानी मैत्रा, सुरेंद्र रावल, योगेश शर्मा योगी, राम मूरत शुक्ला, श्री नथमल झंवर, आर.डी.  अहिरवार, छबिलाल सोनी, राजाराम रसिक, रवि शर्मा राधेय, राजेंद्र ओझा, कुमार जगदलवी, भागीरथ वर्मा, गोपाल सोलंकी, मुकेश सिंह राठौर, आशा राय नशीने, किरण लता वैद्य, सुषमा पटेल और प्रियंका उपाध्याय सहित कई रचनाकारों ने काव्य -पाठ किया।

Previous articleCG art and culture : रंग-बिरंगी लोक – संस्कृतियों का प्रदेश छत्तीसगढ़,  स्मिता वर्मा ने बनाई अब तक 500 रंगोलियां
Next articleIAS preparation book released : IAS.प्रतियोगियों के लिए मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन, पत्रकार वसंत वीर उपाध्याय ने लिखी है किताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here