• पीआरए ग्रुप ने श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद
सूरजपुर। Chhath mahaparv: शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया। छठ पर्व पर छठी मैया व सूर्य देव की उपासना के लिए रेणुका नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। व्रतियों ने कल डूबते सूर्य को और आज सवेरे उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

Chhath mahaparv: आकर्षक साज सज्जा के बीच रेणुका नदी का तट लोगों को लुभाता रहा। शुक्रवार को सुबह यहां का दृश्य और मनोरम व विहंगम था जब कोहरे के चादर के बीच भगवान भास्कर का उदय हुआ और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने घर-परिवार में खुशहाली और छठ व्रती माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए चार दिवसीय यह कठिन व्रत रखती हैं।

Chhath mahaparv: सूरजपुर में इस पर्व में लोगों की आस्था बढ़ती ही गई है। हर वर्ष यहां छठ व्रतियों की संख्या भी बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेणुका नदी के तट पर जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन व छठ पूजा समिति के साथ सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए व्यवस्था की गई थी। दूसरी ओर श्रद्धालुओं के लिये महाप्रसाद की व्यवस्था समाज सेवा में अग्रणी पीआरग्रुप के द्वारा की गई।

