जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिला स्थित अपने गृह ग्राम बगिया में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का धर्मपत्नी के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता से सीधे संपर्क में रहना है। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक समर्पित संगठनकर्ता भी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। बगिया स्थित इस कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा आम जनता की बातें सुनी जाएंगी। मुख्यमंत्री इस कैम्प कार्यालय के माध्यम से सप्ताह में एक बार आम लोगों से वर्चुअल चर्चा का कार्यक्रम भी करेंगे।

