रायपुर: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश भर की राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी ने चुनाव वार रूम के लिए पदाधिकारियों का गठन किया है।
प्रभारी महामंत्री ने आदेश जारी कर बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में चुनाव वार रूम का गठन किया जाता है, जिसमें इन पदाधिकारियों को नियुक्ति किया गया है।


