भिलाई। Congress MLA arrested: पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है। हाथ में  संविधान और वाहन पर सफेद ध्वज के साथ देवेन्द्र ने अपने को गिरफ्तार कराया।

Congress MLA arrested: बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुए अग्निकांड को लेकर बार-बार की नोटिस के बावजूद देवेंद्र यादव ने पुलिस थाने में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई, जिसके बाद एक और नोटिस जारी करते हुए आज सुबह से ही भारी पुलिस बल ने देवेंद्र यादव के भिलाई स्थित निवास को घेर लिया  था। दिनभर की लुकाछिपी के बाद शाम को देवेन्द्र यादव हाथ में संविधान और सफेद ध्वज लगे वाहन से बाहर निकले। पुलिस ने उसी स्थिति में देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।


Congress MLA arrested: इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य कई वरिष्ठ नेता भी यादव के निवास पर पहुंचे थे। देवेंद्र यादव के सैकड़ों समर्थक दिन भर नारेबाजी करते रहे, मगर पुलिस डटी रही। आखिरकार देवेंद्र यादव ने अपनी गिरफ्तारी दी। इससे पूर्व उन्होंने अपने वाहन में सतनाम समाज का झंडा लगाया और हाथ में संविधान की प्रति लेकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया।

Previous articleThieves raid government residences: एक ही रात अधिकारी -कर्मचारियों के 8 आवासों के ताले टूटे
Next articleDivyang Jan Park will be built in Raipur: रायपुर में  ’दिव्यांगजन पार्क’ की केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने की घोषणा, सीएम साय बोले – पार्क के लिए 5 एकड़ जमीन देगी सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here