बिलासपुर (fourthline)। नगर निगम की सामान्य सभा में वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ने शहर की जर्जर सड़कों के खिलाफ सदन से सड़क तक की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के विद्या उपनगर मुख्य मार्ग के साथ ही शहर की जर्जर सड़कों को लेकर नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्न रखते हुए विरोध प्रदर्शित किया।

छत्तीसगढ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की विद्या उपनगर का मार्ग संभाग का सबसे बड़े सीएम दुबे महाविद्यालय , व्यापार बिहार, मालधक्का और बस स्टैंड को जोड़ता है। मुख्य मार्ग की सड़क सिवरेज व अमृत मिशन की खुदाई से काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे उभर आये हैं। इस मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर, महापौर विधायक नगरीय निकाय मंत्री व मुख्यमंत्री को मेरे व वार्ड के जनता एवं व्यापारियों द्वारा लगातार पत्र लिखे जाने के बाद भी सड़क निर्माण नही किया जाना नगर निगम व जिला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। यदि शीघ्र ही वार्ड व शहर की सड़क सुविधा सुधारी नहीं गयी तो सदन से सड़क तक कीक तक लड़ाई शुरू की जाएगी।

Previous articleफिरौती के लिए अपहरण के बाद मासूम की हत्या करने वालों की कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा
Next articleकानून व्यवस्था का माखौल उड़ाने वाले ना दें भाजपा को सीख – त्रिलोक कपूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here