रायपुर । प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस खबर के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकती है। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। इस आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग समेत कई विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया।

Previous articleथांग-ता-मार्शल आर्ट्स खेल ही नहीं आत्मरक्षा की कला भी – शैलेष
Next articleप्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले कांग्रेस ने 15 वर्षों के भाजपा शासन के घोटाले गिनाए, कहा – जांच कराएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here