नई दिल्‍ली । Delhi assembly elections:  27 साल बाद दिल्ली की सत्ता भाजपा ने हथिया  ली।  दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को ऐसे नकारा कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) तक चुनाव हार गए। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई।


Delhi assembly elections:  दिल्ली में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा  सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर ली। आप के खाते में 22 सीटें ही आईं।भाजपा  उम्मीदवारों ने आप के महारथियों को धूल चटा दी है।  दिल्ली की जीत पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


Delhi assembly elections:  नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भी हार गए है। केजरीवाल 1200 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए् जंगपुरा में मनीष सिसोदिया की भी हार हुई। यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है। ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई थी. जो सही साबित हुई ।

Previous articleMunicipal elections:  विधायक भूलन की नुक्कड़  सभा,  बोले- भाजपा को विजयी बनाकर विकास की नींव मजबूत करें
Next articlePoisonous liquor:  चुनाव में बंटी शराब ने ली 7 की जान, 20 से ज्यादा की हालत खराब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here