बीजापुर । Final Surrender : डेड लाइन के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 93 हथियारों के साथ 25 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपये नगद जब्त किए गए।
Final Surrender : दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 24 माओवादियों समेत 25 माओवादी कैडरों का समाज की मुख्यधारा मे वापसी, जिनमें से कुल 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। पुनर्वासित हुए 25 माओवादी कैडरों पर 1.47 करोड़ रूपये का इनाम घोषित है। पुलिस के मुताबिक जिला बीजापुर में 01 जनवरी 2024 से लेकर 31 मार्च 2026 तक की अवधि में कुल 1003 माओवादी कैडरों ने पुनर्वास से पुनर्जीवन का मार्ग अपनाया है।

Final Surrender : इसके पूर्व 5.37 करोड़ रूपये की बरामदगी हुई थी, जिसमें 1.64 करोड रूपये मूल्य का 1.0 किग्रा सोना एवं 3.73 करोड़ रूपये नगद बरामद हुए थे । इस प्रकार अब तक 19.43 करोड रूपये की बरामदगी हुई है जिसमें 6.63 करोड रूपये कैश एवं 12.80 करोड़ रूपये मूल्य की 8.20 किग्रा सोना शामिल है ।
Final Surrender : दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रुप र्से CyPC मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू, CyPC आकाश ऊर्फ फागु उईका, DVCM शंकर मुचाकी , (पश्चिम बस्तर डिवीजन प्ला0 न0 12 कमांडर)]ACM राजू रैयाम ऊर्फ मुन्ना, ACM पाले कुरसम जैसे वरिष्ठ माओवादी कैडर शामिल है, जिन्हाने संगठन की औचित्यहीनता को स्वीकार करते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
Final Surrender : यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठजनों, आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के परिवारजनों पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी.भापुसे, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ऑप्स सेक्टर बीजापुर श्री बी0एस0 नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर , डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव , पुलिस/केंद्रीय सुरक्षाबलों तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण की उपस्थिति में संपन्न हुआ।










