रायपुर। Gau Satyagraha of Congress: कांग्रेस निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 16 अगस्त को आवारा मवेशियों को लेकर प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है। इसे गौ सत्याग्रह कहा गया है। सभी जिलों के एसडीएम और कलेक्टोरेट दफ्तर में कांग्रेस के नेता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक प्रदेश में बनाए गए गौठानों को बंद करने की वजह से अवारा मवेशियों की समस्या बढ़ी है। इसके खिलाफ कांग्रेस गौ सत्याग्रह करने जा रही है।
Gau Satyagraha of Congress: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया था, तो वहीं अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी 15 अगस्त तक इस समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 16 अगस्त से पूरे प्रदेश में गौ सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।
Gau Satyagraha of Congress: कांग्रेस का कहना है कि गोठान, रोका-छेका बंद होने से किसानों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राजनीतिक विद्वेष के चलते रोका छेका अभियान को बंद किया गया। कांग्रेस गौ सत्याग्रह के मौके पर आवारा मवेशियों को SDM दफ्तर, कलेक्ट्रेट, नगर निगम मुख्यालयों के सामने बांधेगी। इस दौरान सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह में शामिल होंगे।

