सूरजपर (fourthline)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व बलरामपुर जिला प्रभारी शांति सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि अपनी खुशी के लिए खर्च कर सकेंगी।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी होने से लोग विष्णुदेव साय सरकार से बेहद खुश हैं। महिलाओं को मार्च महीने से महतारी वंदन योजना के  हजार रुपए प्रतिमाह मिलने लगेंगे।  प्रतिवर्ष 12000 रूपए मिलेंगे। महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरते वक्त महिलाओं में इसका भारी उत्साह भी दिखाई दिया।

सरकार ने महिला समूहों को रेडी टू ईट के संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाजपा सरकार महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ाने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार ने महिला समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया था। महिलाएं महतारी वंदन योजना और रेडी टू ईट के संचालन की जिम्मेदारी देने के लिए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित कर रही हैं।

शांति सिंह ने बताया कि जिले में करीब 2 लाख से अधिक महिलाओं ने महतारी बंधन योजना का आवेदन पत्र जमा किया है 

सरकार किसानों , युवाओं और  महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिए तत्परता के साथ काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही विकास कार्य दिखने लगे हैं। इससे  लोगों  में सरकार के प्रति नया विश्वास जगा है। खासकर महिलाओं को सरकार ने ज्यादा प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव में महतारी बंधन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 देने की घोषणा की थी जिसको प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने पूरा किया । यही विश्वास आगामी लोकसभा चुनाव में देश में फिर से मोदी की सरकार लाने का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरगुजा के साथ-साथ प्रदेश की सभी 11 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

Previous articleCG News : PM नरेंद्र मोदी  ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ को करेंगे संबोधित,  करोड़ों की देंगे सौगात
Next articleविकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here