रांची। Hemant Soren will become CM again: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुलाई गई बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने एक बार फिर से हेमंत सोरेन को नेता चुन लिया है। इसके बाद सीएम पद पर उनकी वापसी का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। हेमंत सोरेन फिर झारखंड के सीएम होंगे। आज ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
Hemant Soren will become CM again: आज शाम साढ़े 7 बजे हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन राज्यपाल से मिलने जाएंगे। मुख्यमंत्री चंपाई इस्तीफा सौंपेंगे और हेमंत शपथ ग्रहण के लिए समय मांगेंगे। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अभी चेन्नई में हैं। वे आज शाम तक रांची लौटेंगे। इसके बाद वे सीधे राजभवन जाएंगे। इससे पहले रांची में सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है।
Hemant Soren will become CM again: सभी विधायकों को सीएम हाउस में ही रहने को कहा गया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। सीएम हाउस पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हुए।

