रायपुर। प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ नई सरकार लगातार जनता की प्राथमिकता वाले कामकाज की समीक्षा कर रही है। सरकार की योजना और जनता से किए वादे का लाभ शीघ्र मिले इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन के बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आम जनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleMama Ka Ghar : MP के पूर्व सीएम शिवराज ने अपने आवास पर लिखवाया ‘मामा का घर’
Next articleCG BIG BREAKING: विष्णुदेव सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,19 जिलों  के कलेक्टर के साथ 88 अफसरों के प्रभार बदले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here