कांकेर । Horrific Road Accident : जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार 3 महिला, 2 पुरूष और एक बच्चे की मौत हो गयी।
Horrific Road Accident : बताया जा रहा है कि ये हदसा कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे का शिकार मंडावी परिवार कांकेर के उड़कुडा का रहने वाला है। ये सभी चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा वापस लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक ही परिवार की 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
Horrific Road Accident : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है, जिनका इलाज जारी है। एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद शव परिजनों को आज सौंपा जाएगा।










