रायपुर। International Yoga Day: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए साथ ही हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। बुजुर्ग से लेकर के नौजवानों में योग का क्रेज दिखा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक राजेश मूणत सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल कॉलेज स्कूल के छात्र छात्राओं ने योग किया।

International Yoga Day: इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी सभी लोग योग करें योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, एक भव्य आयोजन किया गया मैं सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

International Yoga Day: हर साल 21 जून को मनाएं जानें वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित होते है। दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों से लोग योग करते हुए वीडियो/फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

Previous articleArvind Kejriwal: केजरीवाल की रिहाई टली, निचली अदालत के आदेश पर हाईकोट की रोक
Next articleInternational Yoga Day: शरीर, आत्मा और मस्तिष्क का सार्वभौमिक चेतना से जुड़ऩा ही योग – रेणुका 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here