लंदन। King Charles Kohinoor: ब्रिटेन के नए महाराज किंग चार्ल्स की ताजपोशी 6 मई को होने जा रही है। ऐसे में ब्रिटेन में जोरो शोरों से इसकी तैयारियां चल रही है। अब खबर है कि इस ताजपोशी में चार्ल्स की पत्नी कैमिला कोहिनूर से जड़ा शाही ताज नहीं पहनेंगी। ये ताज कभी क्वीन एलिजाबेथ पहनती थी। क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद भारत ने इस ताज पर अपना हक जताकर इसे वापस मांगा है।
King Charles Kohinoor: भारत शुरू से ही कोहिनूर को अपना बता रहा है। जिसे लेकर काफी विवाद भी सामने आया। इन्हीं विवादों से बचने के लिए ब्रिटिश रॉयल फैमिली ने ये फैसला किया है कि ब्रिटेन की महारानी घोषित किए जाने के बाद भी कैमिला इस ताज को नहीं पहनेगी।
King Charles Kohinoor: ऐसे में ताजपोशी के दौरान ब्रिटेन की नई महारानी को कोहिनूर वाले ताज की जगह क्वीन मैरी का हार पहनाया जाएगा। ब्रिटिश रॉयल फैमिली ने इसके पीछे पर्यावरण के अनुकूल और सक्षमता के हक की दलीलें पेश की है।
King Charles Kohinoor: अपनी ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय सेंट एडवर्ड्स ताज पहनने वाले है। इस ताज को किंग चार्ल्स के सर के हिसाब से बनाया जा रहा है। फिलहाल ये ताज लंदर टावर में रखा गया है। इस ताज को 1661 में किंग चार्ल्स द्वितीय के लिए बनाया गया था। ऐसे में जो भी ब्रिटेन की गद्दी संभालता है उसे ये ताज पहनाया जाता है।

