• 1.50 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
• कुदरगढ़ धाम में  लगेगा रोपवे , बनेगा चिकित्सालय
सूरजपुर। Kudargarh Mahotsav:  चैत्र नवरात्रि पर आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव का समापन भव्य और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने माता कुदरगढ़ी से प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की तथा कुदरगढ़ धाम और गढ़वातियां धाम के समग्र विकास के लिए 1 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें प्रशासनिक भवन, सामुदायिक भवन (50-50 लाख) और गढ़वातिया धाम में सीढ़ी निर्माण हेतु 50 लाख रुपये शामिल हैं।

Kudargarh Mahotsav:  इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा राज्य सरकार आमजन की सुविधा और धार्मिक पर्यटन के विकास को प्राथमिकता दे रही है। तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजन को लाभ मिल रहा है। हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समावेशी विकास व पुनर्वास के लिए संकल्पबद्ध हैं। बस्तर पंडुम और नियद नेल्लानार योजनाएं इसका उदाहरण हैं। समारोह के दौरान रोपवे निर्माण के लिए कुदरगढ़ ट्रस्ट और सृष्टि मोटर्स के बीच अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान किया गया। भविष्य में चिकित्सालय निर्माण की भी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

Kudargarh Mahotsav:  इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कुदरगढ़ धाम में लगातार विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी।खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि महतारी वंदन योजना और धान खरीदी जैसे कदम मुख्यमंत्री के सुशासन की मिसाल हैं।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि कुदरगढ़ क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।विधायक भूलन सिंह मरावी और शकुंतला पोर्ते ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक पर्यटन को मिल रहे समर्थन की सराहना की।पूर्व विधायक रजनी शंकर त्रिपाठी ने कुदरगढ़ को शक्तिपीठ के रूप में विकसित करने की पहल की प्रशंसा की। कुदरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि धाम के विकास हेतु ट्रस्ट और शासन मिलकर काम कर रहे हैं।


Kudargarh Mahotsav:  कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आयोजन की व्यवस्थाओं व विकास कार्यों की जानकारी साझा की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था सजग और प्रभावशाली रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जनपद अध्यक्ष इंद्रमणि, रेडक्रॉस अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kudargarh Mahotsav:  समारोह में छत्तीसगढ़ी कलाकारों जैसे स्तुति जायसवाल, राजेश जायसवाल, ऋतुराज सिंह एवं रमेश गुप्ता ने माता को समर्पित भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मुख्यमंत्री ने योजनाओं पर आधारित स्टालों का निरीक्षण किया और मछली जाल, आयुष्मान कार्ड, पॉवर स्प्रेयर, व्हीलचेयर और आवास की प्रतीकात्मक चाबियाँ हितग्राहियों को वितरित कीं।इस दौरान कुदरगढ़ धाम की प्राकृतिक सुंदरता और लोकसंस्कृति की झलक ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
Kudargarh Mahotsav:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध कुदरगढ़ धाम पहुंचकर मां बागेश्वरी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पावन प्रांगण में उन्होंने माता के जयकारों के साथ देवी के दर्शन किए और दीप प्रज्वलित कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।

जिले को 105 करोड़ से अधिक की विकास की सौगात
Kudargarh Mahotsav:  कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को 105 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 6 कार्यों का लोकार्पण और 37 कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सड़क, भवन, सिंचाई, शिक्षा, पंचायत एवं बिजली से जुड़े विभिन्न विभागों की योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित में समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous articleKudargarh Mahotsav: कुदरगढ़ महोत्सव के समापन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आएंगे, मां बागेश्वरी के करेंगे दर्शन
Next articleCG Waqf Assets: छत्तीसगढ़ में 70% से अधिक वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा, बोर्ड चेयरमैन ने मुतवल्लियों से मांगी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here