पटना। नीतीश कुमार को अब राजनीति का जादूगर भी कहा जाएगा। किसी से पर में रुठ जाना और दूसरे ही पल दुश्मन को भी दोस्त बना लेना उन्हें ही आता है। उन्होंने अपने इसी जादुई करिश्मे की बदौलत 9 वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालते हुए रिकॉर्ड बना लिया । उन्होंने आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए सरकार को भंग करने का पत्र राज्यपाल को सौंपा, साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया और मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। उन्होंने NDA गठबंधन का समर्थन पत्र भी पेश किया। राज्यपाल की सहमति के बाद आज शाम मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अनेक वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
ये हैं नीतीश मंत्रिमंडल के नए सदस्य :
0 सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री
0 विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री
0 विजय कुमार चौधरी
0 विजेंद्र प्रसाद यादव
0 डॉ प्रेम कुमार
0 श्रवण कुमार
0 संतोष कुमार सुमन
0 सुमित सिंह

