प्रयागराज। President Draupadi Murmu:   देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  महाकुंभ में पहुंच गई हैं। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। महामहिम ने संगम में बोट की सवारी के साथ ही पक्षियों को दाना खिलाया। वीवीआईपी दौरे के तहत शहर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं।


President Draupadi Murmu:   राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। राष्ट्रपति ने संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।


President Draupadi Murmu:  

राष्ट्रपति मुर्मू शाम पौने 6 बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा ना केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक है बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण भी। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिली।

Previous articleIndian railway: अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल पेंड्रारोड, बिजुरी और अंबिकापुर स्टेशनों का आधुनिकीकरण
Next articleDharm sansad: राहुल गांधी को धर्म संसद की चेतावनी, मनुस्मृति वाले बयान के लिए माफी मांगे नहीं तो हिंदू धर्म से करेंगे बाहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here