बलौदा।  Massive fire :  नगर के मुख्य मार्ग स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में  गुरुवार को लगी भीषण आग ने पूरे बलौदा नगर को दहला दिया। इस हादसे में दुकान संचालक रमेश देवांगन के 18 वर्षीय बड़े पुत्र राम देवांगन की दुकान के भीतर फंसने से जलकर मौत हो गई, जबकि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Massive fire : नगर पंचायत बलौदा निवासी रमेश देवांगन पिता बद्री प्रसाद देवांगन की तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान राजू इलेक्ट्रॉनिक्स नगर के मुख्य मार्ग पर संचालित है। गुरुवार करीब 2 बजे अचानक दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, पंखे सहित अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए।

Massive fire : इस दौरान रमेश देवांगन अपने परिवार सहित दुकान के ऊपर स्थित मकान में मौजूद थे। अचानक आग भड़कने से रमेश देवांगन बुरी तरह झुलस गए, जबकि उनके दोनों पुत्र दुकान में फंस गए। छोटे पुत्र को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बड़ा पुत्र राम देवांगन अंदर ही फंस गया। कड़ी मशक्कत और लगभग एक घंटे के रेस्क्यू के बाद उसका शव जली अवस्था में बरामद किया गया।

प्रशासन बचाव में जुटा रहा

Massive fire : घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, नायब तहसीलदार भागीरथी कश्यप, एसडीओपी प्रदीप सौरी, एसडीएम सुमित बघेल एवं तहसीलदार अमरनाथ श्याम मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का नेतृत्व किया। आग की भयावहता को देखते हुए एनटीपीसी सीपत, केएसके अकलतरा और मड़वा प्लांट से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगाई गईं। जेसीबी की मदद से भवन के हिस्से तोड़े गए, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

अग्नि सुरक्षा पर सवाल

Massive fire : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की दमकल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि नगर में पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध होते, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

नेताओं ने जताया शोक

Massive fire : घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस हादसे से पूरे नगर में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और नगर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

Previous articleNaxalites Surrender :  AK-47 और SLR के साथ 12 हथियारबंद नक्सलियों ने किया सरेंडर
Next articleRoad crisis :  कॉलेज रोड वार्ड में सड़क निर्माण की मांग,  जिम्मेदार नागरिक प्रफुल्ल चौबे ने सौंपा ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here