बिलासपुर। Mayor oath ceremony:   नगर निगम बिलासपुर की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी को दो बार  शपथ लेनी पड़ी। आज एक भव्य समारोह में महापौर और पार्षदों का शपथ दिलाई  गई। इस दौरान एक अनोखी घटना हुई, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। शपथ ग्रहण के दौरान पूजा विधानी से एक बड़ी चूक हो गई। उन्होंने शपथ लेते समय “भारत की संप्रभुता” के बजाय “भारत की सांप्रदायिकता” पढ़ दिया।

Mayor oath ceremony: यह सुनकर शपथ दिला रहे कलेक्टर ने उन्हें टोका और सही शब्दों के साथ दोबारा शपथ लेने को कहा। इस तरह पूजा विधानी को दो बार महापौर पद की शपथ लेनी पड़ी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे महापौर ने पहली बार शपथ लेते समय गलती की और फिर दोबारा सही शपथ ली।

Mayor oath ceremony: यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस घटना के बाद महापौर पूजा विधानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक अनजाने में हुई गलती थी और उन्होंने तुरंत इसे सुधार लिया। उन्होंने कहा कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखने और शहर के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Previous articleMedical PG councelling: मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया निरस्त, हाईकोर्ट ने नए सिरे से काउंसलिंग के दिए निर्देश
Next articlePM Modi degree: कोर्ट को दिखा सकते हैं PM मोदी की डिग्री, अजनबियों को नहीं; RTI में जानकारी देने से दिल्ली विश्वविद्यालय का इनकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here