रायपुर। Movement for save HASDEV: छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला को, इस साल का ग्रीन नोबल कहा जाने वाला प्रतिष्ठित ‘गोल्डमैन अवार्ड’ दिया जाएगा। सोमवार को अमेरिका में इसकी घोषणा की गई।
गोल्डमैन अवार्ड दुनिया में पर्यावरण संरक्षण का काम करने वालों को दिया जाता है। हसदेव अरण्य में पिछले एक दशक से आदिवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रहे आलोक शुक्ला और उनके साथियों के प्रतिरोध के कारण राज्य सरकार को इस भूभाग को लेमरु एलिफेंट रिजर्व घोषित करना पड़ा, जिसके कारण जंगल का एक बड़ा इलाका संरक्षित हो सका है।
हसदेव के आदिवासियों ने जताई खुशी
Movement for save HASDEV: आलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल कहे जाने वाला गोल्डमनैन अवार्ड दिए जाने पर हसदेव अरण्य संघर्ष समिति से जुड़े आदिवासियों ने प्रसन्नता जताई है। इनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह सम्मान असल में हसदेव की संघर्षरत जनता का सम्मान है, और देश और दुनिया की उस जनता का भी सम्मान है, जिन्होंने इस संघर्ष में लगातार साथ निभाया है। बयान में कहा गया है कि हसदेव के लोगों ने लोकतान्त्रिक प्रक्रियाओं से हर संभव प्रयास किए, सारे सरकारी और राजनैतिक दरवाजे खटखटाए, अनेकों धरना-प्रदर्शन-सम्मेलन इत्यादि आयोजित किए और 300 किलोमीटर लंबी पदयात्रा रायपुर तक निकाली।

Movement for save HASDEV: इधर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा है कि आलोक शुक्ला इस सम्मान के लिए सर्वथा योग्य नाम हैं। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से आदिवासियों के इस आंदोलन का नेतृत्व किया है और अब तक हसदेव अरण्य की लड़ाई को इस जगह तक पहुंचाया है।
तेज होगी हसदेव जंगल को बचाने की लड़ाई
Movement for save HASDEV: हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मंडल ने इस अवार्ड की घोषणा के बाद जारी प्रेस नोट में कहा है कि ग्रीन नोबल अवार्ड हमारे वर्षो के संघर्ष का सम्मान है l इस सम्मान से समृद्ध हसदेव जंगल को बचाने की हमारी लड़ाई और तेज होगी
संयोजक मंडल ने कहा है कि “पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रति वर्ष दिए जाने वाले दुनिया के सबसे सम्मानित ग्रीन नोबेल (गोल्डमेन पर्यावरण अवार्ड) के लिए हमारे संघर्ष के साथी को चुना जाना हमारे लिए गर्व की बात है l यह अवार्ड हसदेव के बचाने पिछले 12 वर्षो से संघर्षरत प्रत्येक आदिवासी और उससे जुड़े हर नागरिक का सम्मान है l हमारी लड़ाई को आज पूरी दुनिया समर्थन दे रही है।”

