नई दिल्ली। Muchkund Dubey: पूर्व विदेश सचिव एवं संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि रहे मुचकुंद दुबे का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की शाम को लोदी रोड शवदाह गृह में होगा। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

Muchkund Dubey: मुचकुंद दुबे 1990-91 के दौरान भारत के विदेश सचिव थे, जब देश आर्थिक उदारीकरण की तैयारी कर रहा था. वो बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर और संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि रहे थे। मुचकुंद दुबे का जन्म 1933 में अविभाजित बिहार में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री ली थी, उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से भी डिग्री ली।

Previous articleCM Sai will meet people in jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रत्येक गुरुवार जनदर्शन में जनता से मिलेंगे
Next articleCrocodile found roaming on the road: सड़क पर घूमते मिला 5 फीट का मगरमच्छ, वन अमले ने रेस्क्यू कर क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here