•अजय गुप्ता, सूरजपुर।  Panchayat elections:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता  रहे स्व. शिवप्रताप सिंह की बहू कुसुम सिंह ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुसुम सिंह ने 8 हजार से भी अधिक मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। जिले में यह  सबसे बड़ी जीत है।


Panchayat elections:   कुसुम सिंह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह की पत्नी हैं। वे ओड़गी के बिहारपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ रही थीं, जो स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह का प्रभावशाली क्षेत्र रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने  इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए। परिणामों ने यह साबित कर दिया कि जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद उनकी बहू कुसुम सिंह को मिला। उनके ज्येष्ठ  पुत्र स्व. विजय प्रताप सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सिंह  भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व  कर  चुके हैं।  यह जीत न केवल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह दर्शाती है कि क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर स्व. शिवप्रताप सिंह के विकास कार्यों और उनकी विरासत पर भरोसा जताया है।


Panchayat elections:   इस जीत में उनके पति सत्यनारायण सिंह जो क्षेत्र में एक दबंग आदिवासी भाजपा नेता के रूप में पहचाने जाने जाते हैं,की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी कड़ी मेहनत और जनता से जुड़ाव ने इस चुनाव में बड़ा असर डाला, जिससे भाजपा को भारी समर्थन मिला। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन से भाजपा को जिले में और ज्यादा राजनीतिक मजबूती मिली है।  भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और संगठन पर जनता का विश्वास कायम है और पार्टी की पकड़ ग्रामीण स्तर पर भी मजबूत होती दिख रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आगे भी देखने को मिलेगा।


Panchayat elections:  कुसुम सिंह की ऐतिहासिक जीत से उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। समर्थकों  ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। कुसुम सिंह ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है, और वे जनता की सेवा पूरी निष्ठा से करेंगी।

Previous articleSchool Blast incident : स्कूल में हुए विस्फोट के निशाने पर थी शिक्षिका, 8वीं कक्षा के 4 छात्र-छात्राएं हिरासत में
Next articleFight Against Obesity: मोटापे के खिलाफ PM मोदी की विशेष पहल; 10 हस्तियों को किया नामांकित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here