पटना। Pk now politician: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने वेटरनरी ग्राउंड में आज अपनी पार्टी जन सुराज का औपचारिक ऐलान कर दिया। साथ ही घोषणा की कि पार्टी की सरकार बनी तो एक घंटे में बिहार में शराबबंदी खत्म करेंगे।पीके अपने शेखपुरा वाले घर से पदयात्रा करते हुए वेटरनरी ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी थे।

Pk now politician: पार्टी अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है।। दलित समाज से आने वाले मनोज भारती पार्टी अध्यक्ष होंगे। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी में ऐसे लोगों का स्वागत है, जो बिहार में परिवर्तन लाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 30-35 साल में जनता ने सब पार्टियों को चुनकर देख लिया, लेकिन कोई उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

Pk now politician: मंच से अपने समर्थकों संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप सभी को ‘जय बिहार’ इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को बिहारी न कहे और यह एक गाली जैसा लगे। आपकी आवाज दिल्ली और बंगाल तक पहुंचनी चाहिए, जहां बिहार के छात्र हैं। इसे तमिलनाडु और बंबई तक पहुंचना चाहिए, जहां भी बिहारी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीटा गया।

Pk now politician: इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से नेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन सहित कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं। किशोर ने चंपारण से राज्य की तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा शुरू करने के ठीक दो साल बाद इस पार्टी का गठन किया, जिसका उद्देश्य लोगों को प्रदेश में एक नया राजनीतिक विकल्प देकर उन्हें संगठित करना है. चंपारण से ही महात्मा गांधी ने देश में पहला सत्याग्रह शुरू किया था।

 एक घंटे के अंदर शराबबंदी खत्म

Pk now politician: पीके ने कहा कि शराबबंदी के कारण हर साल 20000  रुपये का नुकसान हो रहा है। मैं फिर से कहता हूं कि जन सुराज के सत्ता में आते ही एक घंटे के अंदर शराबबंदी खत्म कर दी जाएगी।  प्रशांत किशोर अपने पूर्व मार्गदर्शक और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम के कटु आलोचक कहे जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विशेष दर्जे के खोखले नारे नहीं चाहिए, लेकिन हम बैंकों को बाध्य करेंगे कि वे राज्य की जनता द्वारा जमा की गई बचत के अनुपात में राज्य को पूंजी उपलब्ध कराएं।

कौन हैं मनोज भारती?

जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल नेतरहाट से पढ़ाई की है. वह पूर्व आईएफएस अधिकारी भी रह चुके है। उन्होंने पार्टी नेता के रूप में अपने पहले संबोधन में बिहार की चुनौतियों को अवसरों में बदलने पर जोर दिया।

Previous articleNavratri Mahotsav: सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति का स्वर्ण महोत्सव, भव्य पंडाल में विराजेंगी मातारानी 
Next articleSupreme court: सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में जाति-आधारित भेदभाव  वाले नियमों को किया खारिज, 3 माह में सुधार के निर्देश 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here