वेटिकन सिटी। Pope Francis is no more:  रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख और विनम्रता और करुणा के वैश्विक प्रतीक पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह घोषणा वेटिकन के कैमरलेंगो, कार्डिनल केविन फैरेल ने की। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी प्रमुख थे।


Pope Francis is no more: ईस्टर मनाने के एक दिन बाद उनकी मौत हो गई। वह लगातार तीसरे साल वार्षिक गुड फ्राइडे जुलूस में शामिल नहीं हुए। पोप ने रविवार की सुबह अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक निजी बैठक में संक्षिप्त रूप से उपस्थिति दर्ज कराई थी।


Pope Francis is no more: वेटिकन की तरफ से टेलीग्राम चैनल पर संदेश जारी किया गया। इसमें कार्डिनल केविन फैरल ने कहा, ‘आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर (0535 GMT) रोम के बिशप फादर के घर पर लौट गए।’ खास बात है कि ईस्टर संडे पर ही पोप फ्रांसिस ने लोगों को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने विचारों की आजादी और सहिष्णुता पर बात की थी।

Previous articleWeather Update: छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी, पारा 44 डिग्री के पार , लू की चेतावनी
Next articleNava Raipur plan: नवा रायपुर में आम आदमी के लिए भी जमीन-मकान,  NRDA ने  बनाया प्लान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here