नई दिल्ली। Ramen kumar Deka new governor of Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। रामेन कुमार डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे हरिचंदन की जगह लेंगें। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस हटा  दिए गए हैं, उनकी जगह सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे।

Ramen kumar Deka new governor of Chhattisgarh: राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

Ramen kumar Deka new governor of Chhattisgarh: इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई 

Ramen kumar Deka new governor of Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा किरामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

 नए राज्यपाल रमन डेका

Ramen kumar Deka new governor of Chhattisgarh: नए गवर्नर रामेन डेका मूलतः असम के हैं। भाजपा की टिकट पर लगातार 2 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे डेका प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।

Previous articleFlooding in the coal mine: कुसमुंडा कोयला खदान में पानी के तेज बहाव में एक अधिकारी के बहने की आशंका 
Next articleIndustrial strike in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में उद्योगपति करेंगे फैक्ट्रियां बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here