सूरजपुर।  Religion and Culture :  नगर के रंगमंच स्थित लगभग 60 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर के नवनिर्माण का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शिखर कलश पूजन समारोह अत्यंत भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। राजस्थान के पत्थरों की बारीक नक्काशी और आकर्षक स्थापत्य कला से सुसज्जित मंदिर का नया स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आस्था  और आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Religion and Culture : धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत श्रीराम मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई। जय श्रीराम और बजरंग बली के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पूरा नगर भक्ति मय माहौल में सराबोर नजर आया। शोभायात्रा मुख्य मार्ग, अग्रसेन चौक में पूजा-अर्चना करते हुए केतका रोड से होकर नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश अर्पण किया गया।इसके उपरांत वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ शिखर कलश स्थापना का मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुआ।

Religion and Culture :   रामसुवन त्रिपाठी एवं पप्पु महाराज के पावन सानिध्य में ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। मंदिर समिति के सदस्य अजय अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सोमिल अग्रवाल, अंकुर गर्ग, स्वाति गर्ग, राहुल अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, अमित तायल, रानी तायल सपत्नीक, कान्हा जिंदिया एवं उर्मिला देवी अग्रवाल (अंबिकापुर) ने जजमान के रूप में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान को पूर्ण कराया।गठजोड़े में बैठे जजमानों ने विधि-विधान से पूजन करते हुए देवी-देवताओं का आव्हान किया। दो वर्ष पूर्व रखी गई आधारशिला के संकल्प के पूर्ण होने पर मंदिर को नगरवासियों को समर्पित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने माहौल को भक्ति मय बना दिया।

हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन

2 अप्रैल को सुबह पूजा-अर्चना, हवन व आरती के बाद दोपहर में विशाल भंडारा-प्रसाद होगा। इसके बाद बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकलेगी। शाम को सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा।

दो वर्ष में पूरा हुआ नवनिर्माण

6 दिसंबर 2024 को आधारशिला रखे जाने के बाद अजय अग्रवाल, राजेश तायल व अंकुर गर्ग की देखरेख में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से मंदिर का भव्य निर्माण पूरा हुआ। श्रद्धालुओं के सहयोग से साकार हुआ यह मंदिर अब अपनी दिव्यता और सुंदरता से लोगों को आकर्षित कर रहा है।

Previous articleCG Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here