
सूरजपुर। Road crisis : कॉलेज रोड स्थित वार्ड क्रमांक 09 में शिवमंदिर के सामने से दयानंद चौबे के घर होते हुए के.पी. कुजूर के घर तक सड़क के निर्माण को लेकर वार्ड के जिम्मेदार नागरिक प्रफुल्ल चौबे ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा है।
Road crisis : ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे वार्डवासियों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रफुल्ल चौबे ने प्रशासन से आग्रह किया है कि नगर पालिका परिषद के माध्यम से संबंधित सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके और सुचारु आवागमन संभव हो सके।










